बंगाल की सैक्सोफोन क्वीन सिंगर झुमूर जायसवाल ने बिहार में बिखेरी जलवा

झुमूर जायसवाल सेलिब्रेटी के मिलियंस व्यूअर्स हैं देश में

बदलता स्वरूप खगड़िया। विद्यासागर यूनिवर्सिटी से बंगाली में एम ए और पंडित रघुनाथ मुर्मू स्मृति महाविद्यालय से बी ए तक की पढ़ाई करने वाली झुमूर जायसवाल संगीत के क्षेत्र में बंगाल, बिहार, गुजरात, राजस्थान सहित कई राज्यों में सैक्सोफोन क्वीन सिंगर के रूप में अपनी जलवा बिखेर चुकी हैं। लाखों नहीं करोड़ों इनके फैन हो चुके हैं। मूल रुप से खड़गपुर (बंगाल) की रहने वाली झुमूर जायसवाल एक सेलिब्रेटी हो चुकी हैं। मिलियंस में इनके व्यूअर्स हैं। सैक्सोफोन क्वीन के नाम से इन्हें प्रसिद्धि मिल चुकी है। गजब की बात तो यह है कि एक सफ़ल गायिका भी हैं। हिन्दी के अलावा बंगाली एवं अन्य भाषाओं में भी गीत गाती हैं। इनके करोड़ों चहेते होने का कारण है झुमूर जायसवाल की जुबान पर माता सरस्वती सवार हैं। बंगाल की रहने वाली सैक्सोफोन क्वीन सिंगर झुमूर जायसवाल ने अशोका होटल के निकटस्थ मैदान में सैक्सोफोन पर एक से एक पुरानी और नई गीत की प्रस्तुति से दर्शकों को दांतों तले अंगुलियों चबाने को बाध्य कर दी। कलवार सेवक समाज की राष्ट्रीय महासचिव इन्दु प्रभा ने उत्तम प्रस्तुति को लेकर झुमूर जायसवाल को बधाई एवं साधुवाद दिया। इनकी मनमोहक अदाकारी से इन्हें खूब वाहवाही मिली। मौका था अशोक अग्रवाल के पौत्र का जन्मोत्सव समारोह, जिसमें सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने परिवार सहित भाग लिया। उपस्थित गणमान्य लोगों में प्रमुख थे भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, कैट के ज़िला अध्यक्ष प्रमोद केडिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव अशोक सर्राफ, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा (वरिष्ठ पत्रकार), जदयू के जिला उपाध्यक्ष संदीप केडिया, अनिरुद्ध जालान, भजन गायक महेश शर्मा, अरुण दहलान तथा त्रिभुवन केडिया आदि।

Related Articles

Back to top button