स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया गोष्ठी का आयोजन

अमित शरण बॉबी
बदलता स्वरूप फतेहपुर। आज भारत रत्न एवं पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री मती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस कार्यालय ज्वाला गंज में पहुंच कर उन्हें पुष्पांजलि दी एवं साथ ही उनके अदम्य साहसिक कार्यों पर प्रकाश डाला। आयोजन की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान एवं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने श्री मती इंदिरा गांधी को विश्व की प्रथम सफल, साहसिक, सम्मानित नेता बताते हुए उनके भारत हित में किए गए साहसिक एवं विवेक पूर्ण कार्यों का वर्णन किया, एवं तत्कालीन राजनैतिक परिस्थितियों में विश्व में उनके सम्मान की भूरि भूरि प्रसंसा की।वही गोष्ठी में उपस्थित ए आई सी सी सदस्य शिवा कांत तिवारी, वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, कांग्रेस प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, साहब अली ने भी इंदिरा जी द्वारा बांग्ला देश बनाने से लेकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने तक का उल्लेख करते हुए उन्हे सही मायने में भारत रत्न करार दिया। आयोजित गोष्ठी में मुख्य रूप से पंडित राम नरेश महराज,कलीम उल्ला, अशोक दुबे,रहमान असलम, अमित श्रीवास्तव, शोभा दुबे, शब्बीर अहमद, अकरम काले, अजय बच्चा, विनय गुप्ता, साजिद राइन, मनोज सविता रोहित अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button