अमित शरण बॉबी बदलता स्वरूप फतेहपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद के जन्म दिवस पर 9 दिसंबर 2024 को जनपदों में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है, उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हम सब की प्रेरणा स्रोत विनम्र सहज और पूरे देश को एक सूत्र में बंधने का भाव रखने वाली हमारे नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान से अच्छा कोई दूसरा उपहार हम कांग्रेसीजन की ओर से नहीं हो सकता, आज देश में जिस तरह विषाक्त माहौल वर्तमान भाजपा सरकार में बन गया है और दिन प्रतिदिन उसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बढ़ाया जा रहा है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, बटोगे तो कटोगे की सियासत करने वाली भाजपा इस देश के संविधान की मूल भावनाओं का अनादर करती है यह लोग भारत के लोकतांत्रिक और सेकुलर चरित्र को खत्म करना चाहते हैं मगर हम कांग्रेस के लोग प्रतिबद्ध हैं। इनके नापाक मंसूबों को सफल करने के लिए हमराज नैतिक सामाजिक और सांस्कृतिक हर तरीके की लड़ाई लड़ेंगे इस देश के मूल चरित्र को बचाए रखने के लिए ईश्वर ने सभी इंसानों को एक जैसा बनाया उसमें कोई भेद नहीं किया सभी के शरीर में एक जैसा रक्त बहता है और यह लाल रक्त हम जाति और धर्म में बांटने से रोकता है और एक वक्त है 9 दिसंबर 19 2024 को हमारे नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सभी जातियों और धर्म के लोग एकजुट होकर रक्तदान करेंगे और नफरतें भाजपा को बताएंगे कि यह उनके बांटने से नहीं बटेगा। एक था एक है और एक रहेगा इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह चौहान आरिफ गुड्डा देवी प्रकाश दुबे मौजूद रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal