महिला सशक्तिकरण के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

नितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति (फेज-05) के तहत श्रावस्ती पुलिस, पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में व्यापक जागरूकता अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी गांव, कस्बा, स्कूल, कोचिंग सेंटर, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक कर रही हैं।थाना मल्हीपुर अंतर्गत उपनिरीक्षक महिमा,महिला आरक्षी सोनिया व आरक्षी अमरेंद्र द्वारा ग्राम भेलागांव, थाना इकौना में उपनिरीक्षक मीना द्वारा कस्बा इकौना, थाना सोनवा में महिला आरक्षी मोनिका द्वारा ग्राम दिकौली आदि अन्य स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।महिला बीट पुलिस अधिकारी विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं को सुन रही हैं और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर रही हैं। इन चौपालों में महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकार और सहायता के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी जा रही है।महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button