राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित

इसरार अहमद

बदलता स्वरूप जमुनहा, श्रावस्ती। जनपद में रविवार 15 दिसंबर को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकास क्षेत्र जमुनहा के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) आयोजित किया गया। इस अवसर पर चयनित छात्रों को श्रावस्ती सहकारी किसान चीनी मिल, नानपारा का दौरा कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी और युवा समाजसेवी संतोष जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। भ्रमण के दौरान छात्रों को चीनी मिल में चीनी उत्पादन की विधि और विभिन्न मशीनों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों ने चीनी उत्पादन की प्रक्रिया को नजदीक से देखा और समझा। चीनी मिल में स्थित नवग्रह वाटिका और गुलाब वाटिका का भी अवलोकन किया गया, जिससे छात्रों को पर्यावरण और जैव विविधता के बारे में जानकारी मिली। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार गुप्त, राम निवास वर्मा, राजेश कुमार गौतम, पवन कुमार वर्मा, मनोज यादव, बीना वर्मा, फिज्जा खातून, अमित कुमार, एआरपी अवधेश वर्मा, वेद प्रकाश वर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button