महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज में सूचना विभाग द्वारा पुस्तकालय हेतु पुस्तक की गई भेंट

बदलता स्वरूप गोण्डा। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में पुस्तकालय हेतु सूचना विभाग द्वारा पुस्तक भेंट की गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला एवं मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि किताबें हमारे जीवन की सबसे अच्छी साथी होती हैं। जब भी हमें उनकी आवश्यकता होती है वे हमारे लिए उपलब्ध होती हैं। किताबें हमारी आसपास की दुनिया को समझने, सही और गलत के बीच निर्णय लेने में हमारी मदद करती हैं। वे हमारे आदर्श, मार्गदर्शक या सर्वकालिक शिक्षक के रूप में भी हमारे जीवन में शामिल होती हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश पुस्तिका का भी आम जन मानस में वितरण किया गया। इस दौरान मोदी योगी का विजन, दांडी यात्रा, योगी का विंध्याचल, मानसरोवर, अटल बिहारी वाजपेई चयन संग्रह, संतवाणी आदि पुस्तके पुस्तकालय हेतु सूचना विभाग द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के साथ सूचना विभाग के मन्नू उपाध्याय एवं वीरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button