बदलता स्वरूप गोण्डा। आज पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष, सी0सी0टी0वी0 व सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया गया। परीक्षा केन्द्रों पर लगे मजिस्ट्रेट, परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक व पुलिस के अधिकारी कर्मचारीगणों से वार्ता कर उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा की प्री परीक्षा-2024 को सुचितापूर्ण, निर्विवाद एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराया गया। ड्यूटी पर कार्यरत सभी अधि0/कर्मचारीगणों द्वारा सतर्क दृष्टि रखते हुए ड्यूटी का निर्वहन किया गया तथा कंट्रोल रूम द्वारा लगातार सीसीटीवी कैमरों की मदद से हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी गयी। प्रभारी यातायात द्वारा पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखा गया। पुलिस सोशल मीडिया सेल द्वारा भी लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म, ट्विटर, फेसबुक व व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया के प्लेटफार्मो पर निरंतर निगरानी की गयी।
प्रभारी जिलाधिकारी व एसपी परीक्षा केन्द्रो पर लगातार रहे भ्रमणशील
बदलता स्वरूप गोण्डा। आज पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष, सी0सी0टी0वी0 व सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया गया। परीक्षा…

Previous Post
Next Post
You May Have Missed





