नए साल पर अयोध्या के मंदिरों में भक्तों की भीड़ः मंदिर में दर्शन करने का समय 1 घंटे बढ़ा, हनुमानगढ़ी में आस्था का सैलाब

विश्वनाथ शुक्ला
अयोध्या।वर्ष के पहले दिन श्रीरामलला का दर्शन करने की होड़ मची हुई है। श्रद्धालु नागेश्वर नाथ क्षीरेश्वरनाथ समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे है। नूतन वर्ष पर बुधवार को रामलला भक्तों को रत्नजड़ित वस्त्र व सोने का मुकुट धारण कर दर्शन दें रहे है। भक्तों के लिए दर्शन करने का समय 1 घंटे बढ़ा दिया गया है।आज राम लला को विशेष भोग भी अर्पित किए जाऐंगे। मंदिर को फूलों से सजाया गय है। चूंकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार भीड़ अधिक आने की संभावना है इसलिए प्रशासन ने पहले से ही कमर कस ली है।दूसरी तरफ भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र को सेक्टर और जोन में विभाजित कर अधिकारियों को कमान सौंप दी है। यातायात प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। शाम से ही वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई है।प्रतिष्ठा के बाद रामभक्तों के लिए पहला यह वर्ष है, जब भव्य मंदिर में राम लला के दर्शन करेंगे। इसकी छटपटाहट नव वर्ष के एक दिन पूर्व ही दिखाई देने लगी। नगर के सभी होटल, धर्मशाला और होंम स्टे के सभी कमरे ग्राहकों से भर गए हैं।मंगलवार की शाम को भी भी एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन किए। इसी तरह हनुमानगढ़ी में भी पहली आरती से लेकर शयन आरती तक मंदिर ठसाठस भरा था। सुबह पहली आरती से ही भक्त श्री रामलला का दर्शन कर रहे है।

Related Articles

Back to top button