अयोध्या। एक जनवरी 2025 को राम मंदिर में दर्शन के लिए आई श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ ने मंदिर प्रांगण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु जय श्रीराम के उद्घोष के साथ मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए। मंदिर परिसर में तिल रखने की भी जगह नहीं बची थी, जो श्रद्धा और उमंग का प्रतीक था।राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने बताया कि भोर से ही रामभक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। अनुमान के मुताबिक, शाम 4 बजे तक लगभग डेढ़ लाख भक्तों ने लाइन में लगकर दर्शन किए। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी के दिन भक्तों का इस तरह का उत्साह एक नया रिकॉर्ड बना रहा है।
चम्पत राय ने यह भी बताया कि अयोध्या में बढ़ती श्रद्धा से स्थानीय छोटे व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। भक्त अब केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास में भी योगदान दे रहे हैं।
प्रातःकाल से उमड़े भक्तों की झलकियों से स्पष्ट था कि उनके अंदर राम लला के प्रति अपार श्रद्धा और उत्साह था।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal