एसएसपी अयोध्या को स्टार और कॉलर बैंड लगाकर आईजी नेबधाई दी

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। पुलिस महानिरीक्षक आईजी अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार द्वारा ने अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के भारतीय पुलिस सेवा- सेलेक्शन ग्रेड पर प्रोन्नति होने पर बधाई दी। उन्हें स्टार व कॉलर बैण्ड लगाकर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामना भी दी गई।बताते चले कि एसएसपी अयोध्या राजकरण ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और दीपोत्सव सहित कई प्रमुख मेलों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में प्रमुख भूमिकाएं निभाई।कम्प्यूटर आपरेटर- ग्रेड बी पर प्रोन्नति पाने पर पुलिस कर्मियों को बधाई दी।दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या राजकरन नय्यर ने जनपद अयोध्या मे नियुक्त 12 पुलिस कर्मी को कम्प्यूटर आपरेटर- ग्रेड ए से कम्प्यूटर आपरेटर- ग्रेड बी पर प्रोन्नति पाने पर उन्हें बधाई दी। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को कन्धे पर स्टार लगाकर बधाई दी गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।

Related Articles

Back to top button