, , ,

जश्ने ईद मिलादुन्नबी में कांग्रेस सपा बसपा सहित समाजसेवियों ने स्टाल लगाकर सब का किया इस्तकबाल

अंजुमन कमेटियों को शील्ड देकर किया सम्मानित बदलता स्वरूपफतेहपुर। आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बाकर गंज में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक स्टाल लगा कर झण्डे में चलने वाले सभी धर्मावलम्बियों को जलपान कराते हुए उनका स्वागत किया इसी के साथजुलूस में चल रहे सभी अंजुमन कमेटियों को शील्ड भी दी गई।स्टाल में मौजूद…

2 minutes

Read Time

अंजुमन कमेटियों को शील्ड देकर किया सम्मानित

बदलता स्वरूप
फतेहपुर। आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बाकर गंज में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक स्टाल लगा कर झण्डे में चलने वाले सभी धर्मावलम्बियों को जलपान कराते हुए उनका स्वागत किया इसी के साथ
जुलूस में चल रहे सभी अंजुमन कमेटियों को शील्ड भी दी गई।
स्टाल में मौजूद जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि जब कोई पर्व आपसी सौहाद्र के साथ मनाया जाता है तभी वह एक खुशनुमा माहौल तैयार करता है और उन्नति के रास्ते खुलते हैं। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कि हमारा देश शुरू से आपसी तालमेल की मिशाल रहा है जिसका परिणाम रहा कि पूरा विश्व सर झुका के सम्मान करता रहा है उन्होंने आगे कहा कि आज इस महान पर्व में वह हुजूर सल्लल्लाहो त आला अलैह वसल्लम से यही दुवा करते हैं हैं कि हमारा देश विश्व में पहले पायदान पर हो।


कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, प्रवक्ता ई०देवी प्रकाश दुबे, आदित्य श्रीवास्तव, निजाम उद्दीन, राम नरेश महराज, सैयद सहाब अली, शकीला बानो, इशरत जहां, अरुण जायसवाल, नजमी कमर, वकील खान, राजू भाई, फजलुर रहमान असलम, ताज उद्दीन, मो.हफीज, नसीम अंसारी , सूफियान अंसारी, इमरान सिद्दीक़ी,हम्माद हुसैन आदि कांग्रेसी जन उपस्थित रहे। वहीं जहानाबाद अध्यक्ष आबिद हसन ने जश्ने ईद मिला दुन्नबी के अवसर पर बशीर परिसर के सामने अपना स्टाल लगाकर झंडे में चलने वाले सभी धर्माव लंबियों को माला एवं शील्ड देकर उनका सम्मान किया वहीं सपा के नेता मंजर यार ने जुलूस ए मोहम्मदी के लोगों का फूल माला पहनकर स्वागत किया वही बसपा नेता असलम शेर खाँ एवं मो.आरिश सिद्दीकी मोहम्मद अयूब एड.जियाउल हसन खान एड.वजाहत हुसैन एड.सुलेमान खान एड.ममनून अहमद एड.सैयद मोहम्मद आसिफ एड.मोहम्मद शरीफ एड.मोहम्मद रिजवान डियर एड.वसीम खान एड.राशिद सिद्दीकी मंसूर अहमद सिद्दीकी नजमी कमर फैसल अब्बास मोहम्मद आफताब शाहिद ने जश्ने ईद मिलादुन नबी की दिल्ली मुबारकबाद सभी को दी इसी क्रम में मोहम्मद आसिफ खान ने मोहम्मदी जुलूस में आए हुए सभी लोगों को लस्सी एवं शरबत का वितरण किया। इसी क्रम में अन्य कई समाजसेवियों ने जगह-जगह स्टाल लगा कर जुलूस में आए लोगों पर पुष्प वर्षा की और उनके खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की जिससे कि किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत ना हो।

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor