, ,

बारावफात का त्योहार उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया

नानपारा, बहराइच। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में बारावफात का त्योहार नानपारा नगर सहित आसपास के इलाकों में अकीदत, रोशनी और खुशी के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर परंपरागत अंदाज में जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। मजहबी झंडों और परचमों से सजे जुलूस में नात-ओ-मनकबत, दुरूद-ओ-सलाम और नारे…

3 minutes

Read Time

नानपारा, बहराइच। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में बारावफात का त्योहार नानपारा नगर सहित आसपास के इलाकों में अकीदत, रोशनी और खुशी के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर परंपरागत अंदाज में जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। मजहबी झंडों और परचमों से सजे जुलूस में नात-ओ-मनकबत, दुरूद-ओ-सलाम और नारे तकबीर की सदाएं गूंजती रहीं। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। मंगलवार की रात नमाज-ए-ईशा के बाद अंजुमन जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी के सदर मौलाना मोईनुद्दीन कादरी की सरपरस्ती में दरगाहे गौसिया, मोहल्ला तोपखाना से मुख्य जुलूस रवाना हुआ। वहीं राजा वाली मस्जिद, राजा बाजार से निकले जुलूस में मुफ्ती मुहम्मद ख़ालिद रज़ा क़ादरी की मौजूदगी रही। इसके अलावा रौजा अब्दुल वहाब, फैजान-ए-मदीना मस्जिद हकीम कैसर और मोहल्ला बेलदारन टोला से भी जुलूस निकाले गए। सभी जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से गुजरते हुए नगर के विभिन्न इलाकों में पहुंचे और भाईचारे व मोहब्बत का पैगाम देते रहे। जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी रात नगर में भ्रमण करता रहा और दूसरे दिन देर शाम अपने स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर सीरनी और मिठाइयों का वितरण भी किया गया। बारावफात के मौके पर नगर की मस्जिदों और धार्मिक स्थलों को रंग-बिरंगी झालरों और रोशनी से सजाया गया। राजा वाली मस्जिद की आकर्षक सजावट लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रही। वहीं खान-ए-काबा और अन्य धार्मिक रौजों की सजावट ने जुलूस की रौनक बढ़ाई। जुलूस के दौरान नारे तकबीर और अल्लाह हू अकबर की सदाएं वातावरण में गूंजती रहीं। कई स्थानों पर मौलाना आरिफ रज़ा क़ादरी भी धार्मिक आयोजन में मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद अपनी टीम के साथ राजा फाटक से लेकर पूरे नगर में भ्रमणशील रहे। उनके साथ नानपारा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोहेल अहमद सहित टीम के अन्य लोग भी मौजूद रहे और विभिन्न स्थानों पर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने मदरसा अजीजुल उलूम के पास समेत कई स्थानों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी पर पुष्पवर्षा कर अकीदतमंदों का स्वागत किया। इस दौरान मौलाना मुहम्मद हुसैन रज़ा क़ादरी, मुबारक अली पिंटू, शफीक कुरैशी और नानपारा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोहेल अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे। बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस पर की गई पुष्पवर्षा चर्चा का विषय रही। वहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोईद और उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मुशीर सेठ भी बावर्ची टोला में जुलूस के दौरान शामिल रहे।
पूरी रात भारी पुलिस बल के साथ चलायमान रहा प्रशासन जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा।

उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह, तहसीलदार विकास कुमार, सीओ चित्रांशु गौतम, नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद और कोतवाल गुरुसेन सिंह भारी पुलिस बल के साथ पूरी रात इलाके में चलायमान रहे। अधिकारियों ने नगर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन पर नजर बनाए रखी। नानपारा के साथ आसपास के इलाकों में भी बारावफात का त्योहार उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। गुरघुट्टा इलाके में भी त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन देर शाम जुलूस अपने स्थान पर पहुंचा, जहां सलात-ओ-सलाम के साथ जुलूस का समापन हुआ। इस मौके पर उलमा-ए-कराम ने मुल्क और कौम की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ की। इसके बाद नगर के विभिन्न स्थानों पर सीरनी और मिठाइयों का वितरण किया गया।
जुलूस को सफल बनाने में मौलाना मोईनुद्दीन कादरी, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद, मास्टर अख्तर जाफरी, डॉ. शकील अंसारी, मोहर्रम कमेटी के सदर नदीम चौधरी, सै. अब्दुल वली, समीउल्लाह खां सुएब सहित तमाम लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
अकीदतमंदों की बड़ी भागीदारी, आकर्षक रोशनी और सजावट तथा प्रशासन और पुलिस की सतर्क निगरानी के बीच नानपारा में बारावफात का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Home » बारावफात का त्योहार उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor