बृजेश जायसवाल बने ओबीसी मोर्चा दिल्ली के प्रदेश कोषाध्यक्ष

बदलता स्वरूप
दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ने लक्ष्मी नगर के व्यापारी बृजेश जायसवाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह खबर सुनते ही जायसवाल समाज दिल्ली सहित पूरे देश में हर्ष का माहौल है।
बृजेश जायसवाल के चुने जाने पर अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें बधाई देते हुए कहा कि निरंतर उन्नत और प्रगति करते रहें। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर पापा मोदी, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट शैलेंद्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ जायसवाल, संयोजक एवं उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र प्रभारी अटल कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन जायसवाल, दिल्ली प्रदेश की भाजपा नेत्री वर्षा जायसवाल, अमित भगत आदि शामिल रहे। वहीं जायसवाल समाज गोंडा के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष बच्चा जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, अनूप जायसवाल, आलोक जायसवाल, उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, अजीत गुप्ता, राम आशीष जायसवाल, शशांक जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, संतोष जायसवाल, तारकेश्वर गुप्ता, संजय जायसवाल, शक्ति सामन्त, रवि जायसवाल, अनिल जायसवाल आदि ने उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।




