वरिष्ठ सहायक इस्माइल को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

बदलता स्वरूप, फतेहपुर। नगर स्थित लघु सिंचाई विभाग में तैनात वरिष्ठ सहायक एवं उर्दू अनुवादक इस्माइल के सेवानिवृत्त होने पर विभाग की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं सहयोगी व्यवहार की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
समारोह में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस्माइल को स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट किए तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर अवर अभियंता अभय गुप्ता, पंकज कुमार, संजय उपाध्याय, बसंत लाल, राकेश कुमार, अवधेश कुमार बाजपेई सहित विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन सहयोगियों की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button