नेपाल तक दौड़ी विकास की रेल, बहराइच को मिली ऐतिहासिक सौगात

730 करोड़ की लागत से बनी 56 किमी विद्युतीकृत ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, चार ट्रेनों का नेपालगंज रोड तक विस्तार

730 करोड़ की लागत से बनी 56 किमी विद्युतीकृत ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण, चार ट्रेनों का नेपालगंज रोड तक विस्तार

पवन कुमार जायसवाल
बदलता स्वरूप, बहराइच। दशकों का इंतजार खत्म हुआ। बहराइच-नानपारा-नेपालगंज रोड की 56 किमी लंबी विद्युतीकृत ब्रॉडगेज रेल लाइन का लोकार्पण कर नेपालगंज रोड तक रेल सेवा का विस्तार किया गया। 730 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना से भारत-नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ व्यापार, पर्यटन, कृषि और उद्योग को नई गति मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा गोण्डा-बहराइच की दो डेमू ट्रेनों का नेपालगंज रोड तक विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे क्षेत्र के दशकों पुराने सपने का साकार होना बताते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी विकास और रोजगार के नए अवसर खोलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत नेपाल में बाढ़ से हुई जनहानि पर दो मिनट का मौन रखकर की गई।


कार्यक्रम को सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, सांसद बहराइच डॉ. आनंद कुमार गोंड, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, विधायक बलहा सरोज सोनकर एवं पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने संबोधित किया।
इस अवसर पर आयुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, डीआरएम गौरव अग्रवाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button