तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रही महिला को रौंदा

बदलता स्वरूप
बहराइच। खैरीघाट इलाके में सोमवार की रात में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को ठोकर मार दिया। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजवाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद से परिवारजन में कोहराम मचा हुआ है।
खैरीघाट इलाके के इमामगंज निवासी 79 वर्षीय समसुन सोमवार की शाम को वह अपने किसी काम से शिवपुर जा रही थी। तभी बसंतापुर बगिया के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप घायल को एंबुलेस से शिवपुर सीएचसी लेकर गए। जहाँ इलाज के बाद मेडिकल कालेज भेज दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।




