दशमोत्तर छात्रवृत्ति का पोर्टल खुला, पात्र छात्रों को मिलेगा लाभ
18 सितम्बर तक त्रुटियों में सुधार और 19 तक पात्र डाटा अग्रसारित करने के निर्देश
18 सितम्बर तक त्रुटियों में सुधार और 19 तक पात्र डाटा अग्रसारित करने के निर्देश
बदलता स्वरूप
गोण्डा। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित रह गए पात्र छात्रों को लाभ दिलाने के लिए शासन ने पोर्टल खोलते हुए समय-सारिणी जारी की है। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र शामिल हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षण संस्थानों द्वारा 01 से 07 सितम्बर तक मास्टर डाटा तैयार किया जाएगा। विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा 02 से 08 सितम्बर तक फीस सत्यापन तथा 03 से 10 सितम्बर तक रिजल्ट अपडेट किया जाएगा। एनआईसी द्वारा 11 से 15 सितम्बर तक स्क्रूटनी की जाएगी।
त्रुटिपूर्ण आवेदनों में शिक्षण संस्थानों द्वारा 16 से 18 सितम्बर तक सुधार तथा 17 से 19 सितम्बर तक सत्यापित एवं पात्र डाटा अग्रसारित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई समय से पूरी करें, ताकि पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि नियमानुसार हस्तांतरित की जा सके।



