चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, एलईडी टीवी, इन्वर्टर समेत सामान बरामद

बदलता स्वरूप
गोण्डा। कटराबाजार पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मुल्कराज पुत्र सुनील पाण्डेय निवासी सिरपुरवा तिलका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया।
पुलिस के अनुसार 30 अगस्त को रवि कुमार पाण्डेय के घर की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोर ने सामान चोरी कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो थाली, पांच फूल की कटोरी, चार सफेद धातु के सिक्के, गैस सिलेंडर, इन्वर्टर-बैटरी, एलसीडी, एलजी एलईडी टीवी व ग्राइंडर व मिक्सर बरामद किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अतीउल्लाह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार एवं महिला कांस्टेबल महेश्वरी शामिल रहीं।




