निवेश के नाम पर साइबर ठगी, 12.44 लाख रुपये पीड़ित को वापस

बदलता स्वरूप
गोण्डा। साइबर थाना गोण्डा पुलिस ने निवेश के नाम पर हुई साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित राजेन्द्र कुमार निवासी मालवीय नगर के खाते में ठगी गई 12 लाख 44 हजार 770 रुपये की धनराशि वापस करा दी।
पुलिस के अनुसार आईपीओ एवं शेयर बाजार में निवेश के नाम पर पीड़ित को मोबाइल पर एक ऐप का लिंक भेजकर व्हाट्सऐप समूह में जोड़ा गया और भारी मुनाफे का लालच देकर कई बार में रकम निवेश कराई गई। मामले में साइबर अपराध थाना गोण्डा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंक खातों में ठगी की धनराशि को फ्रीज कराया और विधिक प्रक्रिया के बाद पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल मोहन यादव एवं कांस्टेबल अंकुर गुप्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button