अखिल रेल हिंदी निबंध व टिप्पण-प्रारूप लेखन प्रतियोगिता आयोजित

गोरखपुर। रेलवे बोर्ड के तत्वावधान में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रकाश चन्द्र जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में एम.एस.टी.सी., गोरखपुर में अखिल रेल हिंदी निबंध तथा हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता-2025 आयोजित हुई। शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड की उप निदेशक/राजभाषा अंजु गेरा, सहायक निदेशक/राजभाषा जितेन्द्र कुमार झा, रेलवे बोर्ड के अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रीय रेलों के प्रतिभागी मौजूद रहे। निबंध प्रतियोगिता में 26 तथा टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में 24 अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया।
02 सितम्बर को रेलवे अधिकारी क्लब में हिंदी वाक् प्रतियोगिता तथा 03 सितम्बर को रेलवे प्रेक्षागृह में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button