बुलडोजर कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरे मसूद आलम खान

राजकुमार सिंह ब्यूरो चीफ
श्रावस्ती। गिलौला के तिलकपुर मोड़ पर पिछले महीने कल्पराम यादव के मकान को बुलडोजर से गिराए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मकान गिराए जाने के बाद परिवार मलबे और बचे हुए सामान के बीच रहने को मजबूर है। परिवार को वहां से हटाने की कार्रवाई की भी बात सामने आई है।
मामला संज्ञान में आने के बाद मसूद आलम खान ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार के साथ न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी गरीब और पीड़ित परिवार को इस तरह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उनके हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने फिलहाल आगे की कार्रवाई रोक दी है।
मसूद आलम खान ने कहा कि श्रावस्ती में किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय या अत्याचार होगा तो वह उसकी आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति किसी भी धर्म, समाज या वर्ग से हो, उनके साथ खड़ा होना इंसाफ और इंसानियत की जिम्मेदारी है।
उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और परिवार को राहत देने की मांग की।

Related Articles

Back to top button