जायसवाल समाज की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मंथन

जल्द होगा जिला कार्यकारिणी का गठन, समाज की एकजुटता पर दिया जोर

पवन जायसवाल बलरामपुर। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयघोष के साथ जायसवाल समाज बलरामपुर की मासिक बैठक रविवार, 30 अगस्त 2026 को पीपल तिराहा निवासी राम कुमार जायसवाल के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में समाज की एकजुटता और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।बैठक में जायसवाल समाज की जिला कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किए जाने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच पर लाने के साथ सामाजिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।बैठक में राम तीरथ जायसवाल ‘दास बाबू’, इंदु भूषण जायसवाल, श्रीराम जायसवाल, अजय जायसवाल, परमेश जायसवाल, नवनीत जायसवाल, आनंद जायसवाल ‘चिंटू’ सभासद, राम कुमार जायसवाल, बीडी जायसवाल सहित नगर अध्यक्ष अवधेश कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।बैठक के दौरान समाज के हित में आपसी सहयोग, एकजुटता और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने पर सहमति जताई।

Related Articles

Back to top button