रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 65 हजार के दो मोबाइल बरामद

बदलता स्वरूप
गोण्डा। रेलवे सुरक्षा बल की ट्रेन अपराध निगरानी टीम, अपराध खुफिया शाखा गोण्डा और राजकीय रेलवे पुलिस गोण्डा की संयुक्त टीम ने आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान गोण्डा जंक्शन से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई गई है।
संयुक्त टीम ने गोण्डा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 के पश्चिमी छोर स्थित टीन शेड के पास संदिग्ध अवस्था में सागर सोनी 28 निवासी कटहरिया, थाना कोतवाली नगर, गोण्डा और मोहम्मद ताहिर 34 को पकड़ा। तलाशी के दौरान सागर के पास से वीवो तथा ताहिर के पास से सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से गोण्डा रेलवे स्टेशन के आसपास चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी करने और उन्हें बेचने के लिए आने की बात स्वीकार की। बरामद मोबाइल जीआरपी गोण्डा में दर्ज पूर्व के मुकदमों से संबंधित पाए गए।
मामले में जीआरपी गोण्डा में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नीरज कुमार द्वारा की जा रही है।
कार्रवाई में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय, सहायक उपनिरीक्षक सोनू कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल बबलू कुमार सिंह तथा जीआरपी के उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव, कांस्टेबल आनंद सिंह और कांस्टेबल अरुण गुप्ता शामिल रहे।
पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से गोण्डा रेलवे स्टेशन के आसपास चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों के मोबाइल चोरी करने और उन्हें बेचने के लिए आने की बात स्वीकार की। बरामद मोबाइल राजकीय रेलवे पुलिस गोण्डा में दर्ज पूर्व के मुकदमों से संबंधित पाए गए।



