ट्रेन में छूटा इलेक्ट्रॉनिक सामान आरपीएफ ने यात्री को लौटाया

गोण्डा, 3 सितंबर। आरपीएफ पोस्ट गोण्डा ने ट्रेन में छूटे यात्री के 14 पैकेट इलेक्ट्रॉनिक सामान, कीमत करीब ₹13 हजार सुरक्षित वापस कर मिसाल पेश की। यात्री उपेन्द्र मौर्य पुत्र डीबी मौर्य, निवासी मोहम्मदपुर बारिया, थाना हलधरपुर, मऊ का सामान ट्रेन संख्या 1123 के बी-3 कोच में छूट गया था। मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ की सूचना पर आरपीएफ ने सामान सुरक्षित रख लिया था। दिवस अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राम दत्त प्रसाद ने आवश्यक सत्यापन के बाद सामान यात्री को सुपुर्द किया। उपेन्द्र मौर्य ने आरपीएफ का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button