कजरीतीज जलाभिषेक को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा

बदलता स्वरूप
गोण्डा। कजरीतीज जलाभिषेक पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
डीएम ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा, आपातकालीन सेवाओं एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय से पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
एसपी ने प्रमुख जलाभिषेक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी, महिला सुरक्षा और यातायात डायवर्जन की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ दयानंद प्रसाद, सीआरओ रिंकी जायसवाल, एएसपी राधेश्याम राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




