जर्जर दीवार गिरने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत

शिवपुर, बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव में गुरुवार तड़के जर्जर दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

गांव निवासी सुमन देवी पत्नी लवकुश ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी नौ वर्षीय पुत्री मोहिनी गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे घर के पास लगे नल से शौच जाने के लिए पानी लेने गई थी इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और ज्योति मलबे के नीचे दब गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button