मुरारी लाल मकवाना को विदाई, महाप्रबंधक ने स्मृति चिह्न देकर दी शुभकामनाएं

पश्चिम रेलवे में प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर पद पर हुआ स्थानांतरण
बदलता स्वरूप गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर मुरारी लाल मकवाना का स्थानांतरण पश्चिम रेलवे में इसी पद पर होने पर महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे की संरक्षा में सिगनल एवं दूरसंचार विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने मकवाना के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी फोकस एवं विश्लेषणात्मक क्षमता को विशेष गुण बताया।अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने उन्हें सौम्य एवं कर्मठ व्यक्तित्व का धनी बताते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मकवाना ने पूर्वोत्तर रेलवे में मिले सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए अधिकारियों के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम में प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।




