पत्थरकटा चौराहे के शिव मंदिर में हुआ भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहपुर।
शहर के पत्थरकटा चौराहा स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जय मां दुर्गा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन गुलाब मार्बल एंड टाइल्स की ओर से कराया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर पिछले कई वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।
इस वर्ष भी भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर में पहुंचे भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के बाद भंडारे में पूड़ी-सब्जी सहित प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजक गुलाब मार्बल एंड टाइल्स की ओर से बताया गया कि धार्मिक पर्वों के अवसर पर सेवा एवं भंडारे का आयोजन करने की परंपरा आगे भी जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है और समाज में आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैठने और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में भक्तों ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर गुलाब सिंह, अभिनव कुमार, पिंटू, सोनू, अभय, संजय, गुड्डू कश्यप, विक्की, आदित्य, नवनीत, साहिल सहित अन्य भक्तगण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button