रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने शिक्षकों को किया सम्मानित
बदलता स्वरूप
बलरामपुर। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर द्वारा होटल पथिक, बलरामपुर में भव्य एवं गरिमामय “शिक्षक दिवस एवं आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह–2026” का आयोजन क्लब अध्यक्ष रोटेरियन भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम रहे। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम, क्लब अध्यक्ष रोटेरियन भूपेंद्र सिंह, सहायक मंडलाध्यक्ष जोन-15 रोटेरियन डॉ. सौरभ सिंह, क्लब के चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, सचिव रोटेरियन रविन्द्र कुमार जायसवाल तथा रोटेरियन संजय शर्मा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि पल्टूराम का रोटरी परिवार की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। चार्टर अध्यक्ष डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया। सहायक मंडलाध्यक्ष डॉ. सौरभ सिंह, रोटेरियन संजय शर्मा, रोटेरियन रीत कौर एवं रोटेरियन रितिका जायसवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन भूपेंद्र सिंह ने स्वागत उद्बोधन में शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान नहीं करता, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और संस्कारों का निर्माण कर राष्ट्र के भविष्य को दिशा देता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर के लिए यह गौरव का अवसर है कि समाज और शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले गुरुजनों को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने मुख्य अतिथि, पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ रोटेरियन्स, महिला रोटेरियन्स तथा उपस्थित सभी सदस्यों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह में क्लब के चार्टर अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सहायक मंडलाध्यक्ष जोन-15 रोटेरियन डॉ. सौरभ सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षा और सेवा के महत्व पर विचार रखे। रोटेरियन संजय शर्मा ने भी शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए गुरुजनों के योगदान को नमन किया।

बाक्स में
पाँच विभूतियों को मिला “आदर्श शिक्षक सम्मान–2026”
समारोह का मुख्य आकर्षण “आदर्श शिक्षक सम्मान–2026” रहा। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए डॉ. दिलीप श्रीवास्तव, जय शेखर, ऋचा उपमन्यु, आशीष कुमार वर्मा एवं रितिका जायसवाल को मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम के कर-कमलों द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मान के क्रम में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का माल्यार्पण किया गया, शॉल ओढ़ाया गया तथा सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न एवं पेन भेंट कर उनके योगदान के प्रति रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस अवसर पर उपस्थित रोटेरियन्स ने तालियों के साथ सभी सम्मानित शिक्षकों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष रोटेरियन भूपेंद्र सिंह व रोटरी क्लब बलरामपुर ग्रेटर के सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम को क्लब ममेंटो एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव रोटेरियन रविन्द्र कुमार जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य अतिथि, सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं, सहायक मंडलाध्यक्ष, चार्टर अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों, क्लब पदाधिकारियों, रोटेरियन्स, महिला रोटेरियन्स तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष रोटेरियन मिहिर मेहरोत्रा, रोटेरियन बृजेश मणि त्रिपाठी, रोटेरियन दिलीप श्रीवास्तव, रोटेरियन अनूप अग्रवाल, रोटेरियन मलय पाहवा,रोटेरियन शरद अग्रवाल, रोटेरियन कीर्ति शेखर,रोटेरियन सहजप्रीत सिंह, रोटेरियन सचिन पाहवा, रोटेरियन डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, रोटेरियन डॉ. अब्दुल कय्यूम, रोटेरियन अंकित गोयल, रोटेरियन विवेक गुप्ता ,रोटेरियन आलोक श्रीवास्तव, रोटेरियन आस्था पाहवा,रोटेरियन अनीता श्रीवास्तव, रोटेरियन मीत कौर, रोटेरियन मनीला पाहवा सहित क्लब के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।




