महमूदपुर जंगल में आबकारी की दबिश, 25 लीटर कच्ची शराब बरामद

बदलता स्वरूप
सुलतानपुर। आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर जंगल व कादीपुर खुर्द में दबिश देकर 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और करीब 200 किलो लहन मौके पर नष्ट कराया। आबकारी निरीक्षक गिरिराज सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग दर्ज किए गए। टीम ने ईंट-भट्ठों, कबाड़ की दुकानों और आबकारी दुकानों की भी सघन चेकिंग की। कार्रवाई में आबकारी सिपाही कुलदीप, विकास समेत पुलिस व विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।




