सरयू घाट हादसा: दो नाबालिग बहनों की मौत, 24 घंटे में परिवार को मिली 8 लाख की राहत
बदलता स्वरूप
गोण्डा। करनैलगंज तहसील के भौरीगंज स्थित सरयू घाट पर 6 सितम्बर को डूबने से मृत दो सगी नाबालिग बहनों सुप्रिया 15 और सुहानी 13 के परिवार को जिला प्रशासन ने 8 लाख रुपये की राहत सहायता उपलब्ध कराई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर घटना के 24 घंटे के भीतर राहत राशि पीड़ित परिवार तक पहुंचाई गई।
प्रशासन ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा एवं दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा अनुमन्य सहायता समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। साथ ही लोगों से नदी-घाटों पर सावधानी बरतने और बच्चों को जलाशयों के पास अकेले न जाने देने की अपील की गई है।



