दिवंगत छात्र तेजस के परिजनों को न्याय और मुआवजे की उठी मांग

बजरंग सेना ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,घेराव की चेतावनी

फतेहपुर।
सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज (शिवपुरम् हरिहरगंज) के मृतक छात्र तेजस द्विवेदी उर्फ यशु के परिजनों को उचित न्याय और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर बजरंग सेना ने मोर्चा खोल दिया है।
संगठन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन प्रेषित कर पुलिस और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर चन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि छात्र की मौत के मामले में अब तक न तो उचित कार्रवाई हुई है और न ही पीड़ित परिवार को मुआवजा मिला है, जिससे हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। बजरंग सेना की प्रमुख मांगों में न्याय व मुआवजा के साथ पीड़ित परिवार को उचित न्याय के साथ-साथ वित्तीय मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही सरकारी नौकरी की मांग उठी है, कहा गया कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। वहीं फरार प्रबंधक की गिरफ्तारी जल्द की जाए। मामले में फरार चल रहे विद्यालय प्रबंधक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और सरकारी अवकाश के दिन भी स्कूल खोले जाने के आरोप में उचित और सख्त कानूनी धाराएं बढ़ाई जाएं। एक सप्ताह का अल्टीमेटम बजरंग सेना ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन एक सप्ताह के भीतर उनकी ये मांगें पूरी नहीं करता है, तो संगठन पूरे विद्यालय का घेराव करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन और विद्यालय कर्मचारियों की होगी।
इस ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और बाल कल्याण अधिकारी (फतेहपुर) को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button