रविदास मंदिर की जमीन पर कब्जे की कोशिश से मचा हड़कंप, गुमटी रखने को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा

उप महंत की तहरीर पर दो नामजद समेत 6-7 अज्ञात के खिलाफ FIR

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। रविदास मंदिर की भूमि पर गुमटी रखकर कथित तौर पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मामले में रविदास मंदिर के उप महंत निराला दास की तहरीर पर अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मामले में रानी बाजार निवासी डॉक्टर पारितोष जायसवाल समेत दो लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
मंदिर की भूमि पर कब्जे के प्रयास के आरोप से जुड़े इस मामले ने इलाके में हलचल बढ़ा दी है। अब पुलिस की जांच में यह सामने आने का इंतजार है कि गुमटी किस उद्देश्य से रखी गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।
मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले ने पकड़ा तूल, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें।

Related Articles

Back to top button