डीआईजी ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बदलता स्वरूप
गोण्डा। पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार ने मंगलवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
डीआईजी ने प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया।



