सेवा संकल्प अभियान जिला कार्यशाला सम्पन्न

,जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई,सेवा संकल्प अभियान, की कार्यशाला,,,
,,,मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के निवर्तमान महामंत्रीf संन्तविलास शिवहरे रहे उपस्थित,,
अमित शरण बॉबी
बदलता स्वरूप फतेहपुर
मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री संन्तविलास शिवहरे उपस्थित रहे, उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में जनता-जनार्दन एवं राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम 17सितम्बर से 17अक्टूबर के मध्य आयोजित होंगे,जिसको धरातल पर उतारने की महत्वपूर्ण भूमिका हम सभी की है,श्री शिवहरे द्वारा कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गये, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि संगठन के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ सभी तैयार हैं हम सभी आगामी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए उसे जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देंगे, सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में समन्वय व सफलता को लेकर संयोजक व सहसंयोजक तंय हैं जो अपनी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर संगठनात्मक दायित्व निर्वहन करेंगे।
कार्यशाला में विधायक राजेंद्र पटेल, विकास गुप्ता,पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह,पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्या,नीरज सिंह,रेखा मिश्रा, अपर्णा सिंह गौतम,उदय लोधी मधुराज विश्वकर्मा,कुलदीप भदौरिया , पंकज त्रिपाठी, ज्योति प्रवीण, सुनीता गुप्ता,विमलेश पांन्डेय, धर्मेंद्र सिंह, सुधीर मिश्रा, अरिमर्दन सिंह,ओम मिश्रा,शिवाकांत तिवारी, प्रसून तिवारी, गौरव शुक्ला,राजबहादुर पासवान, अखिलेश कुमार,उमेश गुप्ता,अन्तुल अवस्थी, गीता सिंह,रेखा सरोज, सुरेन्द्र सोनकर,जसवंत गिहार सहित कार्यक्रम के संयोजक व सहसंयोजक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, मंडल प्रभारीगण, मोर्चा अध्यक्षगण सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




