ट्रेन के जनरल कोच से 19.185 किलो लावारिस गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 19.10 लाख रुपये

बदलता स्वरूप
गोण्डा। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा एवं लखनऊ मंडल की नारकोटिक्स टास्क टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 05579 के जनरल कोच संख्या 226992 से करीब 19.185 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मादक पदार्थ 14 पैकेटों में लावारिस हालत में मिला।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त लखनऊ के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण में नारकोटिक्स टास्क टीम ने यह कार्रवाई की। टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना ने किया।
बरामद गांजे को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए जीआरपी गोण्डा को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में जीआरपी गोण्डा में रोजनामचा रपट संख्या 43/26, 07.09.2026 के तहत लावारिस संपत्ति के रूप में तस्करा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक रवि प्रकाश यादव, जीआरपी गोण्डा द्वारा की जाएगी।
बरामद गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत 19,10,185 रुपये बताई गई है।
बरामदगी टीम में शामिल
उप निरीक्षक सुनील कुमार कसाना, सहायक उप निरीक्षक रामानन्द यादव, कांस्टेबल दुर्गेश प्रसाद, अमरजीत यादव, अनिरुद्ध कुमार मौर्य, महेंद्र सिंह, राम हरि यादव, अरविंद सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव एवं अमरनाथ शामिल रहे।




