भूमि एवं जल संरक्षण परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा कराने के डीएम ने दिए निर्देश

बदलता स्वरूप
गोण्डा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण तथा जिला मिशन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भूमि एवं जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, खेत तालाब और मनरेगा से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराते हुए योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र किसानों एवं ग्रामीणों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने तथा नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




