अवैध चाकू के साथ 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

बदलता स्वरूप
सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बन्धुआकला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरविन्द कुमार मिश्रा 32 वर्ष पुत्र राजेन्द्र कुमार मिश्रा, निवासी पूरे शिवदयाल, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना बन्धुआकला में मु0अ0सं0 178/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कुड़वार में वर्ष 2020 में मारपीट व धमकी तथा वर्ष 2022 में हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय शंकर पाण्डेय, कांस्टेबल ईशू यादव एवं कांस्टेबल सद्दाम हुसैन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button