भादों मेला को बड़ी धूमधाम से मनाया गया
भादौ मेला और उत्सव कार्यक्रम बीती शुक्रवार को देर रात बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा उल्लास के साथ संपन्न हुआ।नानपारा नगर के स्टेशन रोड से एक दिन पूर्व कलश यात्रा तथा निशान उत्सव के साथ देर रात तक भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कलकत्ता से आई अन्नू श्री द्वारा अपने सुरों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया दूसरे दिन दोपहर से देर रात तक दादी जी का भव्य सुरों से बंधा मगल पाठ आयोजित हुआ जिसमें रमन गुप्ता तथा मोनू गुप्ता ने समा बांध दी।दोनो दिन श्री श्याम प्रभु एवं रानी सती मंदिर समिति द्वारा विशाल प्रसाद और भंडारे का आयोजन किया गया।दो दिवसीय कार्यक्रम में नगर कमेटी और बाहर से आए भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।(नानपारा बहराइच से संदीप अग्रवाल की रिपोर्ट)



