अवैध पिस्टल-तमंचे के साथ दो गिरफ्तार

सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जयसिंहपुर पुलिस ने मियागंज पुल पर चेकिंग के दौरान दीपांजल पुत्र स्व. रामअचरज पाण्डेय निवासी रवनिया और सूरज यादव पुत्र हरीराम यादव निवासी मूइली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दीपांजल के कब्जे से 7.65 एमएम पिस्टल व जिंदा कारतूस तथा सूरज यादव से 315 बोर तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। दोनों के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुशील कुमार निर्मल, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, पंकज पासवान, अश्वनी यादव एवं दीनानाथ यादव आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button