तुलिप येलो में पहली मां दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू

खूंटी पूजन के साथ मां दुर्गा पूजा के आयोजन का शुभारंभ)

गुरुग्राम; शहर के सेक्टर 69 स्थित तुलिप येलो सोसायटी में इस वर्ष पहली बार आयोजित होने वाली मां दुर्गा पूजा की तैयारियों का शुभारंभ विधिवत खूंटी पूजन के साथ किया गया। पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ खूंटी पूजन संपन्न हुआ और इसके साथ ही दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत हुई।

सोसायटी के निवासियों में पहली मां दुर्गा पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सोसायटी के निवासी और बच्चे बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।

आयोजन समिति ने कहा कि मां दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सोसायटी के सभी परिवारों को एक साथ जोड़ने और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी है।

खूंटी पूजन के अवसर पर सोसायटी के अनेक निवासी एवं आयोजन समिति के सदस्य रचित सचदेवा, रचिता भट्टाचार्य, असीम कंसल, अभिषेक, संदीपन, सोनक, हितेश चोपड़ा, जितिन दहिया, विशाल, नवोदिता रॉय, सुनीता लैयक, नबोनिता, प्रियंका, सुजाता हलधर, श्वेता जायसवाल, अविका व इं आर के जायसवाल समाजसेवी इत्यादि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मां दुर्गा के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए तैयारियों को गति देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button