राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बहराइच बीएसए का पुतला दहन

बहराइच: विधानसभा पयागपुर के त्रिभुवन दत्त पुरा में राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के नेतृत्व में आज भ्रष्टाचार की मूर्ति कहे जाने वाले बहराइच बीएसए का पुतला फूंका गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा ने कहा कि करप्शन किंग के नाम से जिले की गांव गलियों में चर्चित बीएसए बहराइच के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में ECCE एजुकेटरों की भर्ती में भारी अनियमितता बरती गई है जिसमें जिले के निवासियों की उपेक्षा की गई है जिसमें फर्जी अंकपत्र और अन्य तरीके से अवैध भर्तियां करने का प्रयास हुआ है जिसमें बीएसए द्वारा भारी धन की वसूली करने का आरोप लगा है ये बीएसए पूर्व के जिले महराजगंज में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार में निलंबित हो चुका है तथा पिछले फरवरी में बहराइच में रहते हुए 26/27 सत्र की बेसिक शिक्षा की पुस्तकों को एक ट्रक की मात्रा में बेचने का आरोप लगा था जिसमें पुस्तकें ट्रक सहित बरामद हुई थी और तीन कर्मचारी के साथ कबाड़ी को जेल भेजा गया था इसी क्रम में बीएसए द्वारा किए गए भ्रष्टाचार उजागर होने पर आज बीएसए बहराइच का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन करने वालों में मौजूद राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा,जयनू ठाकुर, कृपा राम गौतम,देवा सिंह, अमर प्रताप सिंह भंटू, बड़कऊ पाल, पुत्तन साहू, राजित राम गौतम, हरिश्चंद्र गौतम,राम लाल गौतम, एडवोकेट रजनीश कनौजिया, संतोष सिंह सरपंच, रमेश सिंह साहब, शिवकुमार सिंह, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button