ताइक्वांडो के अव्वल खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

फतेहपुर। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अव्वल स्थान हासिल करने वाले ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के खिलाड़ियों को अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा एवं सचिव राजकुमार ने मेडल पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित खिलाड़ियों में अनुष्का यादव, अंशुमान प्रताप सिंह, आयुषी सिंह सेजवाल, दृष्टि मौर्य, अदिति चौहान, सनाया श्रीवास्तव, श्रद्धा सिंह, रक्षा देवी, अंशिका राज अवस्थी, विहान पटेल, आरुष यादव, आराध्या सिंह, रिद्धवन पाल, मो. जावेद, अंश कुमार यादव, नन्दनी साहू, अर्श मौर्या, इशिता यादव, रुद्र प्रताप, अग्रिमा सिंह सेजवाल एवं आयुषी यादव शामिल रहे।
अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि फतेहपुर का नाम रोशन करने वाले ये खिलाड़ी भविष्य में देश का नाम भी रोशन करेंगे। सचिव राजकुमार ने कहा कि खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार हैं और जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाएंगे। इस दौरान खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।




