क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर में कवि सम्मेलन आयोजित

बदलता स्वरूप
वाराणसी। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में 11 सितम्बर, 2026 को क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। गाजीपुर के प्रतिष्ठित कवियों ने विविध काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सर्वश्री हरिशंकर पांडेय, रमाकांत राही, अमरनाथ तिवारी, अक्षय पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव एवं गोपाल गौरव ने हास्य, व्यंग्य, वीर रस, संवेदना और सामाजिक सरोकारों से युक्त रचनाएँ प्रस्तुत कीं। श्रोताओं ने करतल ध्वनि से उनका उत्साहवर्धन किया।
संस्थान की ओर से श्री सुनील सिंह ने काव्य पाठ किया, जबकि प्रधानाचार्य पवन मिश्र ने संक्षिप्त एवं रोचक रामकथा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन प्रारंभ में सुनील सिंह तथा बाद में सुप्रसिद्ध कवि एवं मंच संचालक मिथिलेश गहमरी ने किया। उनके प्रभावशाली संचालन ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम ने साहित्य एवं कविता के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया। आयोजन की सफलता में समिति तथा संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। उक्त जानकारी महेश गुप्ता
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी ने दी।

Related Articles

Back to top button