अमर शहीद उमानाथ सिंह की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बदलता स्वरूप
जौनपुर। जनपद जौनपुर स्थित टी.डी.पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर में 13 सितंबर 2026 को अमर शहीद उमानाथ सिंह जी की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क रविंद्र जायसवाल रहे।
मुख्य अतिथि ने अमर शहीद उमानाथ सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीद उमानाथ सिंह का त्याग, साहस, राष्ट्रभक्ति एवं समाजसेवा सदैव लोगों को प्रेरणा देती रहेगी।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री श्री कृपाशंकर सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में सहायक मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व विधायक श्री रघुराज प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने अमर शहीद उमानाथ सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।




