राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सहायता वितरित की।

जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बांदा
बांदा 13 सितम्बर 2026
माननीय मंत्री जी द्वारा तहसील अतर्रा अंतर्गत 33 लाभार्थियों को बाढ़ आपदा राहत किट वितरित की गईं।
इसके साथ ही तहसील सदर, बाँदा अंतर्गत देवी आपदा से हुई जनहानि के 05 लाभार्थियों—श्रीमती राजरानी, श्रीमती उषा, श्रीमती प्रबंध, श्रीमती पूनम देवी एवं श्रीमती साधना को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
अतिवृष्टि से मकान क्षति के 05 लाभार्थियों—श्रीमती उर्मिला, श्रीमती नाजिमुन, श्री तिन्गीलाल, श्री संतोष एवं श्री शुकुरुवा को भी राहत सहायता के चेक प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत श्रीमती अनीता को सहायता राशि का चेक वितरित किया गया।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पात्र लाभार्थियों को शासन की निर्धारित राहत योजनाओं का लाभ बिना अनावश्यक विलंब के उपलब्ध कराया जाए।




