बांदा में प्रथम बार आगमन पर कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद्र जांगिड़ जी का कांग्रेसियों ने गर्म जोशी से किया स्वागत,

जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बांदा

दिनांक 14 सितम्बर 2026, बांदा(उत्तर प्रदेश),

बांदा(उप्र), अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव/सह प्रभारी उत्तर प्रदेश माननीय श्री जगदीश चंद्र जांगिड़ जी के जनपद बांदा में प्रथम आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय, अवस्थी धर्मशाला, स्टेशन रोड, बांदा(उप्र) पहुंचने पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत कर संगठन सृजन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन की मजबूती के लिए वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।

प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ जी ने कहा कि “2027 चुनाव में बहुत कम समय है, प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को माननीय राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए निरन्तर अपनी सक्रियता बनाकर रखें, भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जिस कांग्रेस पार्टी का देश की आजादी में अतुलनीय योगदान रहा है ऐसी विरासत हमारे पास है, जिन लोगों ने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया, अंग्रेजों की जासूसी करते रहे, ये क्या हमे राष्ट्रबाद का पाठ पढ़ाएंगे, ये स्वयंम देश द्रोही हैं, साथ ही कांग्रेस जनों से आवाह्न करते हुए कहा जहाँ जहाँ भाजपा की सरकारें हैं दलित उत्पीड़न, महिलाओं के साथ बलात्कार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में लिप्त है, कांग्रेस अपने दम पर 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है, और सरकार बनाएगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने संगठन सृजन के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि “संगठन की मजबूती के लिए 2025 से निरन्तर काम किया जा रहा है, बूथ से लेकर जिले तक संगठन मजबूत स्थिति में है, उन्होंने कहा जमीनी कार्यकर्ता को टिकट विवरण में प्राथमिकता दी जाए, कांग्रेस का यह संगठन उसको जिताने के लिए काम करेगा।”

सेवानिवृत्त शिक्षक शिवपूजन तिवारी जी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिनका स्वागत राष्ट्रीय सचिव/ सह प्रभारी उत्तर प्रदेश जगदीश चंद्र जांगिड़ जी ने माला पहनाकर किया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य सिंह,एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, प्रद्युम्न दुबे लालू, पीसीसी पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव आकाश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश भाई, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, बल्देव वर्मा, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, सूरज बाजपेई, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, काली चरण निगम,अमित तिवारी, राजेंद्र गर्ग नाती, शोएब रिजवी, जिला सचिव भइयालाल पटेल, बाबूराम यादव,संजय गुप्ता, सभासद इरफान खान,ओमप्रकाश सिंह गौतम, जिला कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, प्रवक्ता राम मिलन पटेल एड,शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राम मूर्ति जी,बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष बिसंडा शिवाकांत मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष नरैनी रामनारायण प्रजापति, नरैनी नगर अध्यक्ष रामकृष्ण निगम, तिन्दवारी ब्लॉक अध्यक्ष भागवत प्रसाद द्विवेदी, जिला वक्ता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, शिवम त्रिपाठी, डॉ विक्रम सिंह, अबू हुरैरा, सत्यम सिंह, दिव्यांश वर्मा, रफत खान गोगा, राम मिलन सिंह,लक्ष्मीकांत मिश्रा,
हरि शिवहरे, लाल बाबू राजपूत,
विक्रम नामदेव, अंकित तिवारी, लाल जी राजपूत, मंडल अध्यक्ष नित्यानन्द शुक्ला, छोटेलाल सेन, कल्लू, मनीष शिवहरे, जगदेव प्रजापति, रामबाबू निषाद, रज्जाक भाई,शिवबरन सिंह, शिवाकांत उपाध्याय,बलबीर भाई,

आदि सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button