डंपर की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के नरैचा ग्राम में सोमवार की सुबह 65 वर्षीय तिलौता पत्नी जवाहर की सड़क को पार करते समय एक डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गईं। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है। मृतका के दो बच्चे संजय राजू है। संजय ने बताया कि सोमवार की सुबह उस की मां शौच के लिए घर से गई थीं। शौच के बाद घर वापस लौटते समय सड़क को पार कर ने लगी थी।तभी तेज रफ्तार से जा रही डंपर की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गई।इलाज के लिए उस को छपिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए।चिकित्सक ने देखने के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है।



