कैंडिल मार्च निकालना पड़ा भारी, आठ नामजद समेत 50 पर रिपोर्ट

नवाबगंज । दुल्लापुर गांव में विनोद साहनी हत्याकांड के विरोध में रविवार देर शाम बिना अनुमति कैंडिल मार्च निकालना लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर प्रदर्शन करने के आरोप में आठ नामजद समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी है।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे दुल्लापुर गांव निवासी विकास निषाद के नेतृत्व में करीब 50 लोग विनोद साहनी हत्याकांड के विरोध में कैंडिल मार्च निकालने लगे। मार्च दुल्लापुर गांव से शुरू होकर ऊंचे पुरवा होते हुए दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग तक गए। इस दौरान इस दौरान लोगों के द्वारा आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए।सड़क पर प्रदर्शन के चलते आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया कि कैंडिल मार्च निकालने के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जिलाधिकारी की ओर से जिले में 11 सितंबर से दो अक्तूबर तक निषेधाज्ञा लागू है। इसके बावजूद प्रदर्शन किए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की।उपनिरीक्षक विभव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विकास निषाद, राहुल निषाद, रामजनम निषाद, सुभाष, जसकरन, रामफल, राजकुमार और विनोद निषाद समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button