सिद्धार्थ नगर युवक की इलाज के दौरान मौत
गोंडा । नगर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी चिकित्सालय में सिद्धार्थ नगर जनपद के एक पिकअप चालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिस की इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गईं। नगर कोतवाली प्रभारी विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि निजी चिकित्सालय से उस के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा गया है। सिद्धार्थ नगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र के भाव पुर मीरा मदोखर निवासी साहबान ने बताया कि उस का भाई 25 वर्षीय सलमान पुत्र दिलदार हुसैन पिकअप चालक है। बीते 31 अगस्त को समान लेकर।बहराइच जिला गया था। वहीं से वापस घर लौट रहा था। गोंडा जिले के कौड़ियां थाना क्षेत्र के बहराइच मार्ग स्थित पठान जोत गांव के पास एक रोड बेज बस से टक्कर हो गई थी। जिस में पिकअप चालक सलमान बुरी तरह से घायल हो गया था। पहले इलाज के लिए उस को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। हालत खराब होने पर उस को शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 14 दिनों तक इलाज चल ने के बाद के सोमवार की सुबह मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। सब से बड़ा भाई शाहबान रिजवान बब्बू अरमान और मां शायर है। मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया।



